कविता संग्रह "हमिंग बर्ड"

Wednesday, May 4, 2016

लघु प्रेम कथा - 14


आल इंडिया रडियो के ऑडिटोरियम से बिहार क्विज चैम्पियनशिप के रनर्स अप का अवार्ड लेकर लड़का मंच से अपने पेयर के साथ उतर रहा था यह सोचते हुए की - प्रिलिमीनरी से अब तक, करीबन 250 पेयर्स में दुसरे स्थान पर रहना !! बेहतर ही है !! काश वो बेहतरीन होता तो उसकी टीम "बोम्बशेल" विनर होती !!

साला! बजर राउंड में नीचे सामने बैठी उस लड़की पर नजर न अटकी होती तो बजर समय पर बजता !! काश, हाथ न कांपा होता !!

तभी, एकदम सामने से आती वही लड़की हाथ बढ़ाते हुए चहकी - व्हाट ए सुपर्ब जॉब डन बाय यू ! मार्वेलस!! वेल डन!!! कांग्रेट्स!!!!
(बाप रे! इत्ती सारी अंग्रेजी!! लड़का हकबकाया)

थैंक्स!!!! - इतना ही जबाब दे पाया वो भी हकलाते हुए ! नजर फिर अटकी! ऐसे लगा जैसे किसी ने खेल खेल में कहा हो - स्टेचू !!

उसे कहाँ इतनी समझ थी की फैन/फोलोवेर्स भी कुछ होते हैं !

छूटते ही, अपने क्विज पेअर को बता रहा था - देख यार ! वो तो मेरे पर मर मिटी !! मैं तो आज का चेम्पियन !!

आखिर लड़की जा रही थी
लड़के ने पीछे से धीरे से कहा -
यू आर सो ब्यूटी फुल !
दो ठिठकती नजर फिर से टकराई !!
-----------------------
लड़का अपने पेयर को छोड़ कर लड़की के साथ फ्रेजर रोड के एक छोटे से रेस्टुरेंट में चाट और गुलाबजामुन खा रहा था !! :)




No comments:

Post a Comment